फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन संक्रांति पर श्री गुरु रामदास लंगर हॉल में मालपुए और खीर का विशेष लंगर

शाहिल शर्मा Updated Fri, 17 Jul 2026 07:53 PM IST

सावन महीने की संक्रांति के पावन अवसर पर सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब स्थित श्री गुरु रामदास लंगर हॉल में श्रद्धालुओं के लिए मालपुए और खीर का विशेष लंगर लगाया गया। देसी महीने की शुरुआत के उपलक्ष्य में आयोजित इस सेवा में बड़ी संख्या में संगत ने भाग लिया और सभी श्रद्धालुओं को सावन संक्रांति की शुभकामनाएं दी गईं। लंगर प्रबंधकों ने बताया कि चौथे पातशाह श्री गुरु रामदास जी के दरबार में वर्षभर अटूट लंगर सेवा चलती रहती है, लेकिन सावन संक्रांति पर मालपुओं का विशेष लंगर श्रद्धालुओं के लिए खास आकर्षण का केंद्र होता है। इस सेवा में गुरुद्वारा श्री करमसर राड़ा साहिब के वर्तमान ट्रस्ट प्रमुख बाबा अमर सिंह ने विशेष सहयोग दिया और लंगर के लिए आवश्यक राशन सामग्री उपलब्ध करवाई। प्रबंधकों के अनुसार, पिछले वर्ष स्वर्गीय बाबा बलजिंदर सिंह ने यह परंपरा शुरू करते हुए संकल्प लिया था कि हर वर्ष सावन संक्रांति पर मालपुओं का विशेष लंगर लगाया जाएगा। उसी परंपरा को निभाते हुए इस वर्ष भी श्रद्धापूर्वक लंगर तैयार कर संगत को प्रसाद वितरित किया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें