फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री हरमंदिर साहिब में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ओएनजीसी फाउंडेशन ने भेंट की चार बैटरी कारें

देश-विदेश से श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेकने आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ओएनजीसी फाउंडेशन ने चार बैटरी चालित वाहन शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) को भेंट किए। इन वाहनों का उपयोग सारागढ़ी सराय के पास स्थित पार्किंग से श्री दरबार साहिब तक आने-जाने में विशेष रूप से बुजुर्गों, दिव्यांगों और जरूरतमंद श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए किया जाएगा। एसजीपीसी ने बताया कि पार्किंग से श्री दरबार साहिब तक श्रद्धालुओं को काफी दूरी पैदल तय करनी पड़ती है, जिससे विशेषकर बुजुर्गों और अस्वस्थ लोगों को कठिनाई होती थी। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए ओएनजीसी फाउंडेशन ने चार बैटरी कारें उपलब्ध कराई हैं, जिससे श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी। इस अवसर पर एसजीपीसी के पदाधिकारियों ने ओएनजीसी फाउंडेशन के अधिकारियों का गर्मजोशी से स्वागत किया और इस जनहितकारी पहल के लिए उनका विशेष धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि गुरु साहिब द्वारा बताए गए दशवंध और सेवा के सिद्धांतों के अनुरूप जब भी कोई संस्था समाज और संगत की भलाई के लिए योगदान देती है, तो वह सराहनीय कार्य होता है। एसजीपीसी प्रतिनिधियों ने विश्वास जताया कि इन बैटरी वाहनों के शुरू होने से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा मिलेगी और उनकी यात्रा अधिक सुगम होगी। साथ ही उन्होंने गुरु चरणों में अरदास करते हुए ओएनजीसी फाउंडेशन की निरंतर उन्नति और जनसेवा के कार्यों में सफलता की कामना की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें