अजनाला शहर की लंबे समय से चली आ रही सीवरेज समस्या के समाधान के लिए 1.21 करोड़ रुपये की लागत से सफाई कार्य शुरू कर दिया गया है। इस पहल का उद्देश्य शहरवासियों को भविष्य में होने वाली परेशानियों से राहत दिलाना है। इस संबंध में जानकारी देते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने बताया कि शहर में सीवरेज व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए यह विशेष अभियान शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि सफाई कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा, ताकि लोगों को जलभराव और गंदगी जैसी समस्याओं से निजात मिल सके। उन्होंने आगे कहा कि सरकार एवं प्रशासन शहर के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और आम जनता की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए इस तरह के कार्य लगातार किए जा रहे हैं।