फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटारी-वाघा बॉडर्र पर रिट्रीट सेरेमनी, लोगों में दिखा जोश

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अमृतसर की अटारी-वाघा बॉडर्र पर विशेष रिट्रीट सेरेमनी का आयोजन किया गया। समारोह के दौरान भारतीय सीमा की तरफ देशभक्ति और उत्साह का खासा माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने तिरंगा लहराकर भारत माता के जयकारे लगाए। बीएसएफ के जवानों ने परेड और अनुशासित मार्च के जरिए अपने शौर्य और जज्बे का प्रदर्शन किया। समारोह के दौरान दर्शकों में खासा उत्साह रहा और पूरा परिसर देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। लोगों ने जवानों के जोश और अदम्य साहस की जमकर सराहना की। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर सीमा पर सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए थे। अधिकारियों और जवानों ने समारोह के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष नजर रखी। भारतीय सीमा की ओर उमड़ा उत्साह देश के प्रति लोगों के गर्व और सम्मान को दर्शाता नजर आया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें