फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यसभा सदस्य विक्रमजीत सिंह साहनी ने जन्मदिन पर बाढ़ पीड़ितों को सौंपी घरों की चाबियां

अजनाला। राज्यसभा सदस्य विक्रमजीत सिंह साहनी ने अपने जन्मदिन को सेवा के रूप में समर्पित करते हुए अजनाला के सीमावर्ती गांव चकौल में बाढ़ प्रभावित परिवारों को नए पक्के मकानों की चाबियां सौंप दीं। इस मौके पर गांव में खुशी और भावुकता का माहौल देखने को मिला। बाढ़ में जिन परिवारों के घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए थे, उन्हें अब सुरक्षित और स्थायी आशियाना मिल गया है। लाभार्थी परिवारों ने साहनी का आभार जताते हुए कहा कि यह उनके लिए नई जिंदगी की शुरुआत है। साहनी ने कहा कि जन्मदिन मनाने का सबसे अच्छा तरीका जरूरतमंदों के चेहरे पर मुस्कान लाना है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास और जरूरतमंदों की सहायता के लिए उनका प्रयास आगे भी जारी रहेगा। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों और पंचायत सदस्यों ने भी इस पहल की सराहना की और इसे सेवा का प्रेरणादायक उदाहरण बताया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें