फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में आम आदमी क्लीनिक के डॉक्टरों-कर्मचारियों का प्रदर्शन

Nivedita Updated Tue, 25 Aug 2026 01:27 PM IST

आम आदमी क्लीनिकों में तैनात डॉक्टरों, फार्मासिस्टों और अन्य कर्मचारियों ने मंगलवार को अपनी मांगों को लेकर पंजाब सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। अमृतसर में कर्मचारियों ने सिविल सर्जन कार्यालय के बाहर एकत्र होकर नारेबाजी की और सरकार से मांगों को जल्द पूरा करने की अपील की। स्टेट साझा फ्रंट यूनियन के चेयरमैन और जिला अमृतसर फार्मासिस्ट यूनियन के प्रधान प्रदीप गुप्ता ने कहा कि पिछले महीने 27 तारीख को भी कर्मचारियों ने मांगों को लेकर प्रदर्शन किया था। उस दौरान निदेशक और एमडी स्तर के अधिकारियों के साथ बैठक हुई थी। अधिकारियों ने 15 दिन के भीतर मांगों का समाधान कर नोटिफिकेशन जारी करने का भरोसा दिया था। उन्होंने कहा कि अब करीब 28-29 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया। कर्मचारियों ने कैजुअल और मेडिकल लीव की सुविधा, वेतन में बढ़ोतरी तथा स्वास्थ्य विभाग के अधीन किए जाने की मांग की। उनका कहना है कि पिछले तीन-चार वर्षों से वेतन में कोई उचित बढ़ोतरी नहीं हुई है। प्रदीप गुप्ता ने कहा कि कर्मचारी संघर्ष नहीं करना चाहते, बल्कि सरकार से बातचीत के जरिए मांगों का समाधान चाहते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द मांगें नहीं मानी गईं तो पंजाब भर के आम आदमी क्लीनिकों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की मांगें पूरी होने से मरीजों को होने वाली परेशानी से भी बचाया जा सकेगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें