फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रथम प्रकाश पर्व को लेकर दरबार साहिब में तैयारियां पूरी

श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रथम प्रकाश पर्व को लेकर सचखंड श्री दरबार साहिब में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रथम प्रकाश पर्व 12 सितंबर, शनिवार को श्रद्धा और धार्मिक परंपराओं के अनुसार मनाया जाएगा। समारोह को लेकर गुरुद्वारा श्री रामसर साहिब में श्री अखंड पाठ साहिब आरंभ कर दिए गए हैं। 12 सितंबर को सुबह छह बजे अखंड पाठ साहिब के भोग डाले जाएंगे। इसके बाद शब्द कीर्तन और अरदास होगी। अरदास के उपरांत पांच प्यारों के नेतृत्व में गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया में नगर कीर्तन सजाया जाएगा। नगर कीर्तन विभिन्न मार्गों से होते हुए सचखंड श्री दरबार साहिब में पहुंचकर संपन्न होगा। सचखंड श्री दरबार साहिब के मैनेजर मेजर सिंह ने बताया कि प्रथम प्रकाश पर्व में शामिल होने वाली संगत की सुविधा के लिए आवास, लंगर और अन्य सभी जरूरी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने संगत से अपील की कि वे प्रथम प्रकाश पर्व के अवसर पर गुरु घर पहुंचकर गुरु साहिब का आशीर्वाद प्राप्त करें और धार्मिक समागम में श्रद्धा के साथ शामिल हों।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें