अमृतसर में भंडारी पुल पर चल रहे धरने के दौरान सड़क पर लगाई गई रस्सी से टकराने के कारण पंजाब पुलिस के कांस्टेबल रणवीर सिंह की मौत हो गई। रणवीर सिंह मूल रूप से बटाला के रहने वाले थे और अमृतसर में तैनात थे। जानकारी के अनुसार, ड्यूटी के दौरान रणवीर सिंह को घर से फोन आया था कि उनके बेटे का सड़क हादसा हो गया है। बेटे के घायल होने की सूचना मिलते ही उन्होंने तत्काल छुट्टी ली और जल्दबाजी में स्कूटी से बटाला के लिए रवाना हो गए।