फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई पर बन रही डॉक्यूमेंट्री का विरोध, भाजपा ने की बैन की मांग

Nivedita Updated Tue, 21 Apr 2026 02:57 PM IST

गैंगस्टर लाॅरेंस बिश्नोई पर बन रही डॉक्यूमेंट्री को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। भाजपा के नेताओं ने इस पर कड़ा विरोध जताते हुए तत्काल बैन लगाने की मांग की है। भाजपा युवा विंग पंजाब के स्टेट सेक्रेटरी कुलबीर सिंह उर्फ आशू अंबा ने बताया कि इस संबंध में डीआईजी बॉर्डर को ज्ञापन भेजा गया है। उन्होंने कहा कि निजी कारणों के चलते डीआईजी से मुलाकात नहीं हो सकी, इसलिए ईमेल के माध्यम से ज्ञापन भेजा गया। साथ ही इस मुद्दे की जानकारी गृहमंत्री अमित शाह को भी दी गई है। आशू अंबा ने कहा कि इस तरह की डॉक्यूमेंट्री समाज पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है। उनका कहना है कि अगर किसी गैंगस्टर की जिंदगी पर फिल्म या वेब सीरीज बनती है, तो उसे कहीं न कहीं हीरो के रूप में दिखाया जा सकता है, जिससे युवा गलत दिशा में जा सकते हैं और हथियारों की ओर आकर्षित हो सकते हैं। उन्होंने चिंता जताई कि पंजाब पहले से ही गैंगवार, फिरौती और फायरिंग जैसी घटनाओं से जूझ रहा है। ऐसे में इस तरह का कंटेंट हालात को और बिगाड़ सकता है। हाल ही में जारी हुए टीजर का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि इससे साफ है कि यह डॉक्यूमेंट्री युवाओं की सोच पर गलत असर डाल सकती है। भाजपा नेताओं ने सरकार से मांग की है कि तुरंत हस्तक्षेप कर इस डॉक्यूमेंट्री पर रोक लगाई जाए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें