फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में दुकानदार की गोली मारकर हत्या

Nivedita Updated Tue, 21 Apr 2026 02:01 PM IST

अमृतसर में दुकान के शटर पर डंडा मारने को लेकर हुए विवाद के तहत गेट हाकिमा इलाके में पड़ोसी ने अधेड़ उम्र के व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात सोमवार देर रात की है। मृतक का नाम नारायण दास है जो घर के पास ही जनरल स्टोर चलाते थे। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी रजनीश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही वारदात में इस्तेमाल हुए हथियार को भी बरामद कर लिया गया है।  जानकारी के मुताबिक नारायण दास और रजनीश के बीच पास की एक दुकान को लेकर विवाद चल रहा था। सोमवार रात को नारायण दास अपना कुत्ता घुमाने के लिए निकले थे। इसी दाैरान उनकी आरोपी रजनीश के साथ कहासुनी हो गई। कहासुनी बढ़ी तो आरोपी तुरंत अपने घर से हथियार लेकर आया और गोली चला दी। 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें