फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में एटीएम के बाहर फायरिंग, एक व्यक्ति हुआ घायल

कस्बा जंडियाला गुरु के अंतर्गत गांव तरसिक्का में स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम के बाहर दिनदहाड़े फायरिंग की घटना सामने आई है। घटना के दौरान एक व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गया। घायल की पहचान बलजीत सिंह के रूप में हुई है, जिसे तत्काल उपचार के लिए अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल प्रशासन के अनुसार घायल की हालत गंभीर लेकिन स्थिर बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बलजीत सिंह अपनी बेटी के साथ एटीएम से पैसे निकलवाने पहुंचा था। इसी दौरान पहले से मौजूद दो युवक, जो मोटरसाइकिल पर सवार थे, ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली बलजीत सिंह के कंधे और बांह के ऊपरी हिस्से में जा लगी, जिससे वह वहीं गिर पड़ा। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू की। घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और फायरिंग के पीछे लूट की कोशिश या पुरानी रंजिश की संभावना से इनकार नहीं किया जा रहा। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गई हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें