फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होला मोहल्ला पर श्री हरिमंदिर साहिब में फूलों और इत्र से महका वातावरण

देशभर में होली का त्योहार जहां रंगों के साथ मनाया जाता है, वहीं सिख धर्म में इसी अवसर को होला मोहल्ला के रूप में श्रद्धा और गरिमा के साथ मनाया जाता है। अमृतसर स्थित सच्चखंड श्री हरिमंदिर साहिब में होला मोहल्ला के अवसर पर अलौकिक और भक्तिमय दृश्य देखने को मिला। इस दौरान गुलाब के फूलों और इत्र की खुशबू से पूरा परिसर महक उठा। पालकी साहिब में सुशोभित कर श्री गुरु ग्रंथ साहिब को सुख आसन के लिए श्री अकाल तख्त साहिब ले जाया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने फूलों की वर्षा की और इत्र छिड़का, जिससे पूरा वातावरण आध्यात्मिक रंग में रंग गया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर उम्र की संगत इस पवित्र क्षण की साक्षी बनी। ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो श्री हरिमंदिर साहिब खुशबू की चादर में लिपट गया हो। देश-विदेश से पहुंचे श्रद्धालुओं ने इन पावन दर्शनों को अपनी जिंदगी का यादगार पल बताया। उधर श्री आनंदपुर साहिब में निहंग सिंहों द्वारा दिखाए गए परंपरागत युद्ध कौशल और करतबों ने भी श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। संगत का कहना था कि ऐसा अलौकिक नजारा दुनिया के किसी और कोने में देखने को नहीं मिलता।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें