आम आदमी पार्टी के विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने अमृतसर के गांधी ग्राउंड में शुरू की गई नई क्रिकेट अकादमी का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह अकादमी शहर के युवाओं के लिए एक ऐतिहासिक पहल है, जो स्कूल और कॉलेज स्तर के क्रिकेट खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मजबूत मंच प्रदान करेगी। उद्घाटन समारोह में मेयर मोती भाटिया, ग्रोवर साहिब, अन्य विधायक और पार्टी पदाधिकारी भी मौजूद रहे। विधायक धालीवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार पिछले चार वर्षों से राज्यभर में खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। स्कूल स्तर से लेकर उच्च स्तर तक टूर्नामेंट आयोजित किए जा रहे हैं। खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाएं, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए अग्रिम आर्थिक सहायता, स्वास्थ्य सुविधाएं और सरकारी नौकरियां भी उपलब्ध करवाई जा रही हैं।