अमृतसर के सांसद गुरजीत औजला ने सोमवार को रेलवे की टीम के साथ अमृतसर के रेलवे फाटकों का दौरा किया। सांसद औजला ने बताया कि रेलवे की स्पेशल टीम आज अमृतसर आई है। टीम के साथ फाटकों का दौरा कर यहां बनने वाले रेलवे अंडरपास और ओवरब्रिज को लेकर निरीक्षण किया गया है। सांसद ने शिवाला फाटक और जौड़ा फाटक का दौरा किया है।