स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. रवजोत सिंह और नगर निगम के मेयर जतिंदर सिंह भाटिया ने शुक्रवार को 60 मृतक कर्मचारियों के वारिसों को तरस के आधार पर नौकरी देते हुए नियुक्ति पत्र सौंपे। निकाय मंत्री ने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार प्रदेश में लोगों को रोजगार दे रही है। इसी कड़ी में निगम परिवार भी बड़़ा हुआ है। इस दौरान 40 सफाई सेवक, छह सेवादार, एक रिस्टोरर, एक मिस्त्री, दो चौकीदार, छह बेलदार, तीन क्लर्कों और एक सीवरमैन को नियुक्ति पत्र दिया गया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने अन्य राज्यों के मुकाबले में थोड़े समय में ही बहुत सारे युवाओं को नौकरियां दी है। जो एक रिकार्ड है। उन्होंने कहा कि अहम बात है कि नौकरियां बिना किसी सिफारिश से योग्य व्यक्तियों को दी जा रही है। इस में निरोल मैरिट को देखा जा रहा है।