धर्मशाला में मृत पाई गई सविता सोनकर की हत्या उसके पति नहीं, बल्कि दोस्त अक्षय राठौर ने की थी। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि अक्षय ने अपनी पहचान छिपाकर धर्मशाला में कमरा लिया था। उसने कमरे के लिए गणेश नामक व्यक्ति का आधार कार्ड इस्तेमाल किया। एसीपी रिषभ भोला ने बताया कि अक्षय के खिलाफ सविता की हत्या का केस दर्ज किया गया था। रविवार रात धर्मशाला के कमरे से सविता का शव हाथापाई के निशान के साथ बरामद हुआ। जांच में आशंका जताई गई कि हत्या गला दबाकर की गई थी। पुलिस ने बताया कि अक्षय हत्या के बाद फरार हो गया और मंगलवार की शाम जंडियाला गुरु रेलवे ट्रैक से उसका शव बरामद हुआ। दोनों परिवारों को सूचित कर दिया गया है। फिलहाल हत्या और आत्महत्या के कारणों की जांच जारी है।