फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मियों की छुट्टियों में विद्यार्थियों को सिखी और सेवा से जोड़ने की पहल, श्री दरबार साहिब में संभाली सेवा

गर्मियों की छुट्टियों के दौरान युवाओं को सिख धर्म, इतिहास और सेवा भावना से जोड़ने के उद्देश्य से शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) की ओर से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत एसजीपीसी के अधीन संचालित शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों को सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब में एक दिन की सेवा के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को त्रिशताब्दी गुरु गोबिंद सिंह खालसा कॉलेज के करीब 80 विद्यार्थियों और 50 स्टाफ सदस्यों ने श्री दरबार साहिब में सेवा निभाई। कॉलेज के प्रिंसिपल कुलविंदर सिंह ने एसजीपीसी की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे विद्यार्थियों का अवकाशकाल सार्थक बन रहा है और उन्हें अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ने का अवसर मिल रहा है। एसजीपीसी के प्रतिनिधियों ने बताया कि अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी और सचिव शिक्षा सुखमिंदर सिंह के निर्देशों पर यह अभियान पिछले तीन वर्षों से लगातार चल रहा है। इसके माध्यम से युवाओं को भटकाव से दूर रखकर गुरु घर से जोड़ा जा रहा है। सेवा के दौरान विद्यार्थियों ने संगत को जल पिलाने, बुजुर्ग श्रद्धालुओं की सहायता करने तथा गुरुघर की मर्यादा बनाए रखने संबंधी सेवाएं निभाईं। यह सेवा प्रतिदिन दो शिफ्टों में करवाई जा रही है। एसजीपीसी की इस पहल को संगतों की ओर से भी सराहना मिल रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें