फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में पिज्जा-बर्गर की तरह हो रही नशे की होम डिलीवरी: अरुणा चौधरी

पंजाब कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री अरुणा चौधरी ने आप सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि प्रदेश में नशे की होम डिलीवरी पिज्जा-बर्गर की तरह हो रही है। उन्होंने कहा कि नशा तस्करी, फिरौती, लूटपाट और गोलीबारी की घटनाओं से लोगों में भय का माहौल है। उन्होंने पुलिस और नशा तस्करों के बीच कथित मिलीभगत के आरोप भी लगाए। चौधरी ने पठानकोट और सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध खनन का मुद्दा उठाते हुए सवाल किया कि खनन से 20 हजार करोड़ रुपये का राजस्व जुटाने के चुनावी दावे का हिसाब सरकार क्यों नहीं दे रही। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब पर कर्ज बढ़ रहा है, जबकि विकास और जनकल्याण के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने सरकार के 60 हजार नौकरियां देने के दावे पर श्वेतपत्र जारी करने की मांग की। चौधरी ने बताया कि 4 नवंबर को संगरूर में राहुल गांधी की विशाल रैली होगी। उन्होंने कहा कि इस रैली के माध्यम से कांग्रेस 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रचार अभियान की शुरुआत करेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें