अमृतसर में बुधवार देर रात करीब 11.30 बजे पुलिस के साथ मुठभेड़ में कुख्यात गैंगस्टर हरजिंदर सिंह उर्फ हैरी ढेर हो गया। हैरी कुछ ही दिन पहले जमानत पर जेल से रिहा हुआ था, लेकिन रिहाई के बाद वह दोबारा अपराधी गतिविधियों में सक्रिय हो गया था। पुलिस के अनुसार, हैरी पंजाब में हथियारों की सप्लाई का अहम खिलाड़ी था और विभिन्न गैंगों को हथियार उपलब्ध कराता था।