पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री ओम प्रकाश सोनी रिंगो ब्रिज का दौरा करने पहुंचे, जहां उन्होंने चल रहे निर्माण कार्य का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने रेलवे विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि ब्रिज का काम जल्द से जल्द पूरा किया जाए, ताकि लोगों को आ रही परेशानियों से राहत मिल सके। सोनी ने कहा कि देरी के कारण क्षेत्र के लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर काम में और लापरवाही बरती गई तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जाएगी। इस मौके पर केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसी पार्षद भी उनके साथ मौजूद रहे और उन्होंने भी स्थानीय समस्याओं को उठाते हुए जल्द समाधान की मांग की।