फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में जमीन विवाद: पीड़ित परिवार बोलेा- 75 साल से कब्जा, मांगा न्याय

अमृतसर के अटारी रोड स्थित घरिंडा गांव में जमीन विवाद ने गंभीर रूप ले लिया है। इस मामले को लेकर पीड़ित परिवार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया के सामने अपनी बात रखी और न्याय की मांग की। परिवार के सदस्य सुखदेव राज ने बताया कि उनका परिवार 1947 के बंटवारे के समय से लेकर अब तक करीब 75 वर्षों से इस जमीन पर काबिज है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2005 में जमीन की विधिवत रजिस्ट्री भी करवाई गई थी। हालांकि, वर्ष 2012 में एक महिला द्वारा इस जमीन पर दावा करते हुए केस दर्ज कराया गया, जो फिलहाल अदालत में विचाराधीन है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि हाल ही में कुछ लोगों ने पुलिस की मौजूदगी में जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की। उन्होंने यह भी कहा कि दूसरे पक्ष ने फर्जी रजिस्ट्री करवाई है और अब समझौते के नाम पर उनसे 15 करोड़ रुपये की मांग की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें