अमृतसर के थाना इस्लामाबाद के बाहर मंगलवार सुबह करीब 3:15 बजे जोरदार धमाका हुआ। धमाका होने के बाद पुलिसकर्मी और आसपास के घरों के लोग तुरंत बाहर निकल आए। धमाके के तुरंत बाद पुलिस कर्मियों ने थाने के गेट बंद कर दिए और अलर्ट हो गए।इस बारे में पुलिस कमिश्नर पुलिस गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने जानकारी दी।