अजनाला के कोटली सखियांवाली गांव में पिछले 50 वर्षों से चली आ रही सड़क निर्माण की मांग आखिरकार पूरी हो गई। कुलदीप सिंह धालीवाल ने बताया कि इस सड़क की मांग अकाली दल और कांग्रेस की सरकारों के कार्यकाल में भी पूरी नहीं हो सकी थी। उन्होंने 36 लाख रुपए की लागत से 1.30 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण करवाया है। धालीवाल ने गांव पहुंचकर स्थानीय लोगों से मुलाकात की और सड़क निर्माण को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास है कि आने वाले पांच वर्षों में अजनाला क्षेत्र की शेष कच्ची सड़कों को भी पक्का करवाया जाए, ताकि ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी नहीं हो।