फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च, गगनदीप रंधावा को दी श्रद्धांजलि

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा देर रात गगनदीप सिंह रंधावा की आत्मा की शांति के लिए कैंडल मार्च निकाला गया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर श्रद्धांजलि अर्पित की। कैंडल मार्च में शामिल नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाते हुए कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि गगनदीप रंधावा को न्याय दिलाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। मार्च के दौरान “न्याय दो” और “दोषियों को सजा दो” जैसे नारे लगाए गए। कांग्रेस नेताओं ने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़ी है। कार्यकर्ताओं ने यह भी स्पष्ट किया कि जब तक इस मामले में न्याय नहीं मिलता, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें