फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर के सिविल अस्पताल में छह दिन से पड़ी विवाहिता की लाश, मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी का इंतजार

अमृतसर में राजासांसी के गांव हर्षा छीना में संदिग्ध हालात में हुई एक महिला की मौत का मामला गंभीर होता जा रहा है। मृतका का शव पिछले छह दिनों से अजनाला सिविल अस्पताल में पड़ा है, जबकि परिवार ने पोस्टमार्टम करवाने से इनकार कर दिया है। परिवार का आरोप है कि उनकी बेटी की मौत आत्महत्या नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या है, जो ससुराल पक्ष ने की है। उनका कहना है कि घटना को कई दिन बीत जाने के बावजूद मुख्य आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया, जिसके चलते उन्होंने साफ कर दिया है कि जब तक आरोपी पकड़ा नहीं जाता, तब तक पोस्टमार्टम और अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। गुस्साए परिजनों ने पुलिस प्रशासन को अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे कल धरना प्रदर्शन करेंगे। इस मामले में पुलिस पर लापरवाही के आरोप भी लगाए जा रहे हैं। हालांकि, पंजाब पुलिस का कहना है कि कार्रवाई जारी है। पुलिस के मुताबिक मृतका की सास और ननद को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि मुख्य आरोपी पति अभी फरार है, जिसकी तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने दावा किया है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और बाकी आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें