फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर: 27 अगस्त की कर्मचारियों की हड़ताल को भाजपा का समर्थन, अश्वनी शर्मा बोले- सरकार ने कर्मचारियों की एक भी मांग पूरी नहीं की

27 अगस्त को कर्मचारियों की ओर से घोषित हड़ताल को भाजपा ने समर्थन दिया है। भाजपा ट्रेड यूनियन सेल पंजाब के कन्वीनर अश्वनी शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पंजाब सरकार पर कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा कर्मचारियों के आंदोलन के साथ खड़ी है और उनकी जायज मांगों का समर्थन करती है। अश्वनी शर्मा ने कहा कि पंजाब सरकार ने कर्मचारियों से कई वादे किए थे, लेकिन अभी तक उनकी प्रमुख मांगों को पूरी तरह लागू नहीं किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि एक ओर सरकार विज्ञापनों के माध्यम से अपने सभी वादे पूरे करने का दावा कर रही है, जबकि दूसरी ओर कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर लगातार संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने महंगाई भत्ते (डीए) के मुद्दे का भी जिक्र किया। शर्मा के अनुसार, इस संबंध में हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच की ओर से सरकार को निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद सरकार की ओर से जारी पत्र में भुगतान या फैसला लागू करने से पहले संबंधित विभाग से अंतिम मंजूरी लेने की शर्त रखी गई है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब अदालत के निर्देश जारी हो चुके हैं तो ऐसी शर्त लगाने का क्या औचित्य है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें