फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर: भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने श्री हरिमंदिर साहिब में टेका माथा

शाहिल शर्मा Updated Sun, 19 Jul 2026 03:19 PM IST

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने रविवार को सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेककर सरबत के भले की अरदास की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, देश की समृद्धि और 'विकसित भारत 2047' के संकल्प की सफलता के लिए भी प्रार्थना की। दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत में भंडारी ने कहा कि गुरु साहिब की पावन धरती पर आकर उन्हें नई ऊर्जा और आध्यात्मिक शक्ति का अनुभव हुआ। उन्होंने बताया कि लंबे समय से उनके मन में श्री हरिमंदिर साहिब के दर्शन करने की इच्छा थी, जो गुरु साहिब की कृपा से पूरी हुई। उन्होंने कहा कि यहां से मिले आशीर्वाद के साथ वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक समर्पित कार्यकर्ता के रूप में देश की सेवा करते रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया पंजाब दौरे को लेकर पूछे गए सवाल पर भंडारी ने कहा कि उनकी यह यात्रा पूरी तरह निजी और आध्यात्मिक है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री का पंजाब दौरा जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित था, लेकिन श्री हरिमंदिर साहिब की पवित्र धरती पर वह किसी भी प्रकार की राजनीतिक टिप्पणी नहीं करना चाहते।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें