मजीठा में नगर काउंसिल चुनावों की मतगणना को लेकर शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने पंजाब सरकार और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मजीठिया ने कहा कि सरकार ने पुलिस और प्रशासनिक दबाव के जरिए धक्केशाही करते हुए मतगणना करवाई और लोकतांत्रिक प्रक्रिया का खुला उल्लंघन किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि मतगणना केंद्रों के बाहर अकाली दल के समर्थकों और एजेंटों को परेशान किया गया, जबकि सत्ताधारी पार्टी के नेताओं को खुली छूट दी गई। मजीठिया ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान कई स्थानों पर नियमों की अनदेखी हुई और प्रशासन पूरी तरह सरकार के दबाव में काम करता दिखाई दिया। अकाली नेता ने कहा कि जनता सब कुछ देख रही है और आने वाले समय में इसका जवाब लोकतांत्रिक तरीके से देगी। उन्होंने चुनाव आयोग से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग भी की।