अमृतसर के कस्बा रइया में मंगलवार देर रात ड्यूटी से लौट रहे ग्रंथी सिंह की गांव के ही एक व्यक्ति ने तेजधार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी है। जिस जगह पर ग्रंथी की हत्या की गई है उस जगह से कुछ ही मीटर पर पुलिस चौकी है। ब्यास थाने के प्रभारी गगनदीप सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान ब्यास थाने के गांव मद्द निवासी दिलबाग सिंह के बेटे रमनदीप सिंह के रूप में हुई है। जो बाबा बकाला गुरुद्वारा में पाठी सिंह की नौकरी करता था। मंगलवार शाम 7 बजे ड्यूटी करने के लिए गांव से बाबा बकाला साहिब गया था। रात करीब 2 बजे ड्यूटी के बाद साइकिल पर गांव लौट रहा था कि उसकी कथित तौर पर किसी तेजधार हथियार से हत्या कर दी गई। शुरुआती जांच में उक्त मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा बताया जा रहा है।