फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में शमशान घाट से अस्थियां चोरी, लोगों में रोष

अमृतसर के नजदीकी गांवों में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं ने लोगों में डर और गुस्से का माहौल पैदा कर दिया है। हालात इतने गंभीर हो गए हैं कि अब चोरों ने श्मशान घाट जैसी जगहों को भी नहीं छोड़ा। ताजा मामले में श्मशान घाट से लोहे के गेट, बिजली की तारें और अन्य सामान चोरी होने के साथ-साथ एक परिवार की अस्थियां भी गायब हो गईं। इस घटना ने गांववासियों की धार्मिक भावनाओं को गहरा आघात पहुंचाया है। पीड़ित परिवार के सदस्य कुलविंदर सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले उनकी माता का अंतिम संस्कार किया गया था और परंपरा के अनुसार अस्थियां एकत्र कर सुरक्षित रखी गई थीं। जब वे दोबारा उन्हें लेने पहुंचे तो अस्थियां गायब थीं। उन्होंने इसे सिर्फ चोरी नहीं बल्कि धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली घटना बताया। गांव के अन्य लोगों ने भी बताया कि मवेशियों (भैंसों), घरों के सामान और यहां तक कि श्मशान घाट के गेट तक चोरी होने की घटनाएं आम हो गई हैं। एक पीड़ित ने बताया कि उसकी लाखों रुपये की भैंसें चोरी हो चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। गांव के सरपंच जतिंदर पाल सिंह ने माना कि स्थिति काफी खराब है। उन्होंने कहा कि नशे और बेरोजगारी के कारण अपराध बढ़ रहे हैं, जबकि प्रशासन इस पर पर्याप्त ध्यान नहीं दे रहा। उन्होंने यह भी बताया कि श्मशान घाट में नशेड़ी तत्वों का आना-जाना लगा रहता है, जिससे वहां गंदगी और अव्यवस्था फैल रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें