अमृतसर में नानकशाही संवत 558 के नए साल के आगमन पर सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब के दीवान हॉल गुरुद्वारा मंजी साहिब में विशेष गुरमत समागम आयोजित किया गया। इस अवसर पर एसजीपीसी के प्रधान हरजिंदर सिंह धामी ने विशेष रूप से हाजिरी लगाई और समूचे खालसा पंथ को नए साल की बधाई दी। अमृत वेले हुए समागम के दौरान श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डाले गए, जिसके बाद रागी सिंहों ने गुरबाणी कीर्तन किया। अरदास के बाद संगत को संबोधित करते हुए धामी ने कहा कि भले ही अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार साल की शुरुआत 1 जनवरी से होती है, लेकिन नानकशाही कैलेंडर के मुताबिक नया साल चेत महीने से शुरू होता है।