फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु नगरी के लोगों की सेहत से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा: चेयरमैन गुरशरण सिंह छीना

पंजाब हेल्थ सिस्टम कॉर्पोरेशन के चेयरमैन गुरशरण सिंह छीना ने मंगलवार को सिविल अस्पताल अमृतसर का दौरा कर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ अहम बैठक की। इस बैठक में सिविल सर्जन डा. सतिंदरजीत सिंह बजाज की अगुवाई में जिले के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी और अन्य स्वास्थ्य अधिकारी मौजूद रहे। बैठक के दौरान डॉ. बजाज ने जिले में स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार के निर्देशों के अनुसार जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं और सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा किया जा रहा है। इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए गुरशरण सिंह छीना ने कहा कि सिविल अस्पताल में उपचाराधीन मरीजों से मुलाकात के दौरान उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। मरीजों ने बताया कि उन्हें मुफ्त दवाइयां और इलाज की सुविधाएं मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से जारी 10 लाख रुपये के स्वास्थ्य कार्ड से भी लोगों को काफी लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि गुरु रामदास जी की पावन नगरी अमृतसर में लोगों की सेहत के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। अगले सप्ताह से शहर में फूड सेफ्टी विभाग द्वारा खाद्य पदार्थों की बड़े स्तर पर जांच अभियान चलाया जाएगा। अगर कोई व्यक्ति मिलावटी या खराब खाद्य पदार्थ बेचता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। छीना ने स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पूरी ईमानदारी के साथ कार्य करें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें