फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर पुलिस ने हथियार तस्करी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, छह पिस्तौल और 14 कारतूस बरामद

अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में आकाशदीप सिंह उर्फ आकाश, हरमनदीप सिंह उर्फ हरमन, मनीष सिंह उर्फ मनीष, किशन सिंह और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से छह आधुनिक पिस्तौल और 14 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि यह कार्रवाई एंटी नारकोटिक ऑपरेशन सेल द्वारा इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर की गई। जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी आकाशदीप सिंह पाकिस्तान आधारित तस्करों के संपर्क में था और ड्रोन के जरिए अटारी सेक्टर में गिराई जाने वाली हथियारों की खेप को आगे अपराधियों तक पहुंचाता था। पुलिस के अनुसार आकाशदीप पहले भी नशा तस्करी के मामले में जेल जा चुका है। वर्ष 2020 में लोपोके थाने में दर्ज दो किलो हेरोइन मामले में उसे गिरफ्तार किया गया था। वह 23 मार्च 2026 को जेल से बाहर आया था। जेल से बाहर आने के बाद उसने फिर से सीमा पार तस्करों से संपर्क कर अपना नेटवर्क सक्रिय कर लिया। जांच में यह भी सामने आया कि आकाशदीप इलाके के युवाओं और एक नाबालिग को पैसों का लालच देकर इस धंधे में शामिल कर रहा था। पुलिस के मुताबिक आरोपी मजदूरी और प्लंबिंग का काम करते थे, लेकिन कम उम्र में ज्यादा पैसे कमाने की चाहत उन्हें अपराध की राह पर ले गई। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने युवाओं से अपील की कि वे ऐसे गैरकानूनी कामों से दूर रहें। उन्होंने अभिभावकों से भी अपने बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखने की बात कही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें