फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने 255 गुम मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए, कीमत 41.40 लाख रुपये

पवन कुमार Updated Tue, 07 Jul 2026 09:38 PM IST

कमिश्नरेट पुलिस अमृतसर ने एक और जनहित पहल के तहत 255 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को सौंप दिए हैं। बरामद किए गए मोबाइल देश के विभिन्न राज्यों—जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और पंजाब के अलग-अलग जिलों से ट्रेस किए गए। यह गुम मोबाइल फोन लौटाने का चौथा बड़ा अभियान है। इससे पहले पहले चरण में 100, दूसरे चरण में 200 और तीसरे चरण में 400 मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को लौटाए जा चुके हैं। अब चौथे चरण में 255 मोबाइल फोन सफलतापूर्वक ट्रेस कर वापस किए गए हैं। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर कमिश्नरेट पुलिस की टीमों ने लगातार तकनीकी प्रयास करते हुए मोबाइल फोन ट्रेस किए। इनमें से 220 मोबाइल थाना साइबर क्राइम टीम ने, जबकि 35 मोबाइल सब-डिवीजन सेंट्रल की टीम ने बरामद किए। बरामद मोबाइल फोन में आईफोन के अलावा पोको, वनप्लस, सैमसंग, वीवो, ओप्पो, रेडमी, रियलमी और शाओमी जैसे विभिन्न ब्रांडों के स्मार्टफोन शामिल हैं। इनकी कुल अनुमानित कीमत करीब 41.40 लाख रुपये है। जांच के दौरान सीईआईआर (CEIR) प्रणाली और तकनीकी निगरानी की मदद से मोबाइल फोन श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर), राजस्थान, बेंगलुरु (कर्नाटक), रायबरेली और आगरा (उत्तर प्रदेश), मध्य प्रदेश, लुधियाना (पंजाब) सहित अन्य स्थानों से ट्रेस किए गए और बाद में संबंधित मालिकों को सौंप दिए गए। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मोबाइल फोन गुम होने पर तुरंत नजदीकी थाना या सांझ केंद्र में शिकायत दर्ज कराएं। साथ ही दूरसंचार मंत्रालय के CEIR पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज करें, ताकि मोबाइल को ब्लॉक कर ट्रेस किया जा सके और उसके दुरुपयोग को रोका जा सके।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें