फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर वेस्ट में लावारिस रूहों की शांति के लिए सामूहिक अरदास

अमृतसर वेस्ट हलके में समाज सेवी संस्था एक सहारा संस्था की अगुवाई में गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, खंडवाला में लावारिस रूहों की शांति के लिए सामूहिक अरदास करवाई गई। इस अवसर पर सुखमनी साहिब का पाठ, कीर्तन और अरदास के उपरांत लंगर भी वितरित किया गया। समागम को संबोधित करते हुए समाज सेवी कमल कुमार ने कहा कि अमृतसर में अक्सर ऐसी लावारिस देहें मिलती हैं, जिनके पारिवारिक वारिस मौजूद नहीं होते। कई बार अंतिम संस्कार तो हो जाता है, लेकिन अंतिम रस्में अधूरी रह जाती हैं। उन्होंने चिंता जताई कि कुछ स्थानों पर पांच–छह वर्षों तक अस्थियां जल प्रवाह के लिए नहीं ले जाई जातीं, जो समाज के लिए गंभीर विषय है। कमल कुमार ने बताया कि उनकी संस्था लावारिस देहों का संस्कार पूरी रीति-रिवाज के अनुसार करती है और बाद में गोइंदवाल साहिब या ब्यास में अस्थियों का जल प्रवाह भी करवाती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह सेवा किसी लालच या राजनीतिक उद्देश्य से नहीं, बल्कि मानवता के फर्ज के तहत की जा रही है। उन्होंने युवाओं से नम्रता, सहनशीलता, प्रेम और क्षमा जैसे गुण अपनाने की अपील करते हुए कहा कि समाज में बढ़ रही बेरुखी को इन्हीं मूल्यों से दूर किया जा सकता है। अंत में संगत ने अरदास की कि परमात्मा लावारिस रूहों को अपने चरणों में स्थान दे और इस सेवा से जुड़े सभी सेवादारों पर अपनी कृपा बनाए रखे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें