पंजाब के अमृतसर में आम आदमी पार्टी (आप) की तरफ से अपना मेयर बनाए जाने के बाद कांग्रेस लगातार विरोध जता रही है। दूसरे दिन भी कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और आप पर धक्केशाही का आरोप लगाया। कांग्रेसियों ने अमृतसर के भंडारी पुल पर धरना देते हुए आप और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि आप ने धक्केशाही करते हुए मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के पद पर कब्जा किया है।