फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में परिवार को बंधक बनाकर नकदी व जेवर लूटे

कस्बा जंडियाला गुरु क्षेत्र में मंगलवार तड़के आठ बदमाश एक घर में घुस आए। आरोपियों ने खुद को पुलिसकर्मी बता घर की मालकिन जसबीर कौर को डराया। कहा कि उसके बच्चों पर नशा बेचने का संदेह है और इसी सिलसिले में तलाशी लेने आए हैं। अचानक कई लोगों के घर में घुसने से पूरा परिवार घबरा गया। परिजनों ने जब विरोध किया तो आरोपियों ने तलाशी का बहाना बनाकर धमकाना शुरू कर दिया। मौका पाते ही बदमाशों ने परिवार के सभी सदस्यों को एक कमरे में इकट्ठा कर बाहर से कुंडी लगा दी और उन्हें बंधक बना लिया। इसके बाद आरोपी पूरे घर में अलमारियों सहित अन्य जगहों की तलाशी लेते रहे। कुछ समय बाद बदमाश घर से सोने के गहने और नकदी समेटकर फरार हो गए। उनके जाने के बाद किसी तरह परिवार ने खुद को कमरे से बाहर निकाला और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही जंडियाला गुरु थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने पीड़ित परिवार के बयान दर्ज कर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें