फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में कोहाली गांव में महिला से मारपीट का आरोप, सीसीटीवी में कैद

अमृतसर के थाना लोपोके क्षेत्र के गांव कोहाली में एक महिला के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आने के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। घायल महिला को सरकारी कम्युनिटी अस्पताल लोपोके में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। पीड़िता दलबीर कौर पत्नी लखविंदर सिंह निवासी कोहाली ने आरोप लगाया कि गांव का धर्मिंदर सिंह लंबे समय से उनके परिवार को परेशान कर रहा था। उन्होंने बताया कि पहले भी उनके साथ गलत हरकतें हुई थीं, लेकिन गांव के लोगों के कहने पर पुलिस शिकायत नहीं दी गई। दलबीर कौर के अनुसार धर्मिंदर सिंह के बेटे हनूर ने उन्हें गुरुद्वारे बुलाया, जहां पहुंचने पर धर्मिंदर सिंह ने उनके साथ बेरहमी से मारपीट की। पीड़िता का दावा है कि पूरी घटना गुरुद्वारे में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। उन्होंने बताया कि हाल ही में उनका ऑपरेशन हुआ था और हमले के बाद उनकी तबीयत और बिगड़ गई। वहीं, दूसरी पक्ष के धर्मिंदर सिंह ने सभी आरोपों को झूठा बताते हुए कहा कि उनके परिवार को फोन पर जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं, जिसकी शिकायत पहले ही पुलिस को दी जा चुकी है। थाना लोपोके के प्रभारी दलजीत सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायतें मिली हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच के बाद बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें