फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जया प्रदा ने आजम खान को कहा ‘खिलजी’ समेत शाम तक की 10 बड़ी खबरें

Sat, 10 Mar 2018 06:54 PM IST
वीडियो डेस्क,अमर उजाला टीवी/ नई दिल्ली

ये हैं इस वक्त की 10 बड़ी खबरें।
बुलेटिन्स को अपने मोबाइल पर देखने के लिए इस लिंक को अपने मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउजर पर टाइप करें – www.amarujalatv.com

1.
जया प्रदा ने आजम खान को बताया खिलजी, बोलीं, पद्मावत देखकर याद आया, कैसे आजम खान ने मुझे किया खिलजी की तरह परेशान
जया प्रदा ने आजम खान को कहा ‘खिलजी’ 

2.
यूपी के राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस का सियासी दांव, करेगी बीएसपी उम्मीदवार भीमराव आंबेडकर का समर्थन, समाजवादी पार्टी के भी साथ देने की खबरें
यूपी में बीएसपी उम्मीदवार के समर्थन में कांग्रेस

3.
क्षेत्रीय पार्टियों में सबसे अमीर है समाजवादी पार्टी, पांच साल संपत्ति में हुआ 198 गुना इजाफा, एडीआर की रिपोर्ट में हुआ खुलासा
अखिलेश राज में एसपी मालामाल

4.
जया बच्चन के राज्य सभा नामांकन पत्र से खुला राज, दस अरब से ज्यादा की संपत्ति के मालिक हैं जया और अमिताभ बच्चन, दोनों पर है 100 करोड़ का कर्ज भी
अमिताभ-जया के सिर पर 100 करोड़ का कर्ज

5.
हरदोई में भिड़े एसपी और बीजेपी कार्यकर्ता, ब्लॉक प्रमुख उपचुनाव के दौरान हुआ हंगामा, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली
हरदोई में बीजेपी और एसपी कार्यकर्ता भिड़े

6.
लालू यादव के बेटे तेज प्रताप ने भी लगाया राम लला का नारा, कहा, बीजेपी-आरएसएस नहीं हम बिहार से ईंट ले जाकर बनाएंगे अयोध्या में राम मंदिर
तेज प्रताप यादव को अब ‘राम’ का सहारा

7.
त्रिपुरा में बीजेपी प्रभारी सुनील देवधर ने नए सीएम बिप्लब कुमार से कहा, क्वार्टर में जाने से पहले साफ करा लें सेप्टिक टैंक, 2005 में माणिक सरकार के घर में मिला था शव, दबा दिया गया था मामला
माणिक सरकार के घर से निकला था नरकंकाल!

8.
सांसदों विधायकों की बैठक में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कहा ज्यादा उम्रदराज अफसर क्षेत्रीय विकास में रुकावट, सामाजिक न्याय का बढ़े दायरा
सांसद और विधायकों की प्रधानमंत्री ने ली क्लास

9.
भारतीय रेलवे की जनता के लिए बड़ी पहल, नई गाइडलाइन के अनुसार, अब रेल यात्री अपना कन्फर्म टिकट किसी और को दे पाएंगे, ट्रेन छूटने से 24 घंटे पहले देना होगा आवेदन
अब रेल यात्री अपना कन्फर्म टिकट किसी और को दे सकेंगे

10.
अपने पति इरफान खान के लिए सुतापा ने लिखा भावुक खत, फेसबुक पोस्ट कर जताया अपना प्यार, इरफान को बताया ‘योद्धा’, दोस्तों और फैन्स का किया शुक्रिया अदा
सुतापा ने पति इरफान को बताया ‘योद्धा’
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें