फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी-जीएसटी है टैक्स टेररिज्म: मनमोहन समेत अब तक की 10 बड़ी खबरें

वीडियो डेस्क,अमर उजाला टीवी/ नई दिल्ली Updated Tue, 07 Nov 2017 08:52 PM IST

ये हैं इस वक्त की 10 बड़ी खबरें।
बुलेटिन्स को अपने मोबाइल पर देखने के लिए इस लिंक को अपने मोबाइल या कंप्यूटर ब्राउजर पर टाइप करें – www.amarujalatv.com

1 नोटबंदी के एक साल पूरा होने से ठीक पहले बोले पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह... नोटबंदी और जीएसटी को बताया टैक्स टेररिज्म... आठ नवंबर को कहा, अर्थव्यवस्था का काला दिन... नोटबंदी-जीएसटी है टैक्स टेररिज्म: मनमोहन 2 नोटबंदी-जीएसटी पर पूर्व पीएम के बयान के बाद बीजेपी का पलटवार... प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा, टैक्स टेररिज्स वाले बताए, 2जी, CWG और कोल-गेट क्या था... मनमोहन पर जेटली का पलटवार 3 नोटबंदी का एक साल बाद भी नहीं खत्म हुआ असर... अलीगढ़ से लेकर सूरत तक छाया हुआ है अंधेरा... छोटे व्यापारी अबतक नहीं संभाल पाए अपना कारोबार... अलीगढ़ से सूरत तक नोटबंदी का काला साया 4 दिल्ली पर और दो दिन तक छाई रह सकती है प्रदूषण के कोहरे की चादर... बंद हुए प्राइमरी स्कूल... EPCA ने पार्किंग फीस चार गुना बढ़ाने और मेट्रो के किराए में कटौती करने के दिए सुझाव... राजधानी दिल्ली व एनसीआर में मेडिकल एमरजेंसी 5 आतंकी वसीम अहमद के जनाजे में नजर आया कश्मीर का टॉप मोस्ट आतंकी समीर टाइगर... साथियों के साथ पहुंचकर जनाजे में चलाई गोलियां... EXCLUSIVE : आतंकी के जनाजे में पहुंचा आतंकी 6 भारत की पहली स्वदेशी क्रूज मिसाइल निर्भय का सफल परीक्षण... परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है निर्भय... एक हजार किलोमीटर तक मारक क्षमता... आखिरी परीक्षण नौ नवंबर को... स्वदेशी क्रूज मिसाइल ‘निर्भय’ का सफल परीक्षण 7 हिमाचल प्रदेश चुनाव में कांग्रेस को खेमेबाजी से उठाना पड़ेगा बड़ा नुकसान, वीरभद्र सिंह के करीबियों ने की पार्टी प्रत्याशियों के खिलाफ बगावत, शिमला शहर में राष्ट्रीय पार्टियों का खेल बिगाड़ने मैदान में उतरे हरीश जनार्था.
कांग्रेस की मुसीबत बने बागी   8 व्हाट्स ऐप – पे को टक्कर देने के लिए पेटीएम ने भीम ऐप से मिलाया हाथ... एंड्रॉयड के साथ ही जल्द ही iOS पर भी जारी किया जाएगा ऐप्लीकेशन... PAYTM ने BHIM से मिलाया हाथ 9 तमिल सुपरस्टार कमल हासन ने अपने 63वें जन्मदिन पर राजनीति में रखा कदम... लॉन्च किया 'मय्यम व्हिसल' ऐप... कहा, न राइट, न लेफ्ट, मैं हूं सेंटर में... जन्मदिन पर राजनीति में उतरे कमल हासन 10 भारतीय मुक्केबाज मैरी कॉम ने एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप के 48 किलोग्राम भार वर्ग में फाइनल में बनाई जगह... जापान की मुक्केबाज तसुबासा कोमुरा को 5-0 से दी मात... ‘सुपर मॉम’ पांचवें गोल्ड से एक कदम दूर

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें