फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैलेंटाइन डे पर मनचले की पिटाई समेत 10 बड़ी खबरें

Tue, 14 Feb 2023 09:41 PM IST
कुलभूषण राजदेव वीडियो डेस्क अमर उजाला.कॉम

महाराष्ट्र के नालासोपारा में एक मनचले युवक ने 'वैलेंटाइन डे' के मौके पर एक युवती से अपने प्यार का इजहार कर दिया. लेकिन ये इजहार उसके लिए किसी बुरे सपने से कम साबित नहीं हुआ. दरअसल युवती ने अपनी मां के साथ मनचले की जमकर पिटाई कर दी. ये मामला नालासोपारा ईस्ट के अचोले रोड डॉन लेन इलाके का है. जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम सवा चार बजे लड़की से छेड़खानी करने के आरोप में युवक की सरेआम बीच सड़क पर जमकर पिटाई की गई. आरोपी युवक 'वैलेंटाइन डे' के मौके पर लड़की से प्यार का इजहार कर रहा था. ये हरकत लड़की को पसंद नहीं आई और उसने अपनी मां के साथ मिलकर उसकी लात-घूसों से बुरी तरह पिटाई कर दी.इस पूरी घटना को सड़क पर मौजूद लोगों ने कैमरे में कैद कर लिया, जिसके बाद ये वीडियो वायरल होने लगी.  

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें