फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी में दीपनारायण की 20 करोड़ से अधिक की संपत्ति कुर्क मामले में जानकारी देतीं एसपी सिटी प्रीति सिंह

गरौठा से पूर्व विधायक दीप नारायण यादव के खिलाफ शिकंजा कसते हुए पुलिस ने उनकी 20 करोड़ से अधिक की संपत्ति कुर्क कर ली। शनिवार दोपहर सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम की अगुवाई में पहुंची पुलिस टीम ने कारगुवा स्थित उनके प्लॉट पर कुर्की संबंधी बोर्ड लगाया। इसके पहले पुलिस बल ने डुगडुगी पिटवाकर इस जमीन की कुर्क हो जाने का ऐलान किया। पुलिस ने कुर्क की हुई जमीन की हदबंदी करके वहां कुर्की संबंधी नोटिस भी चश्मा नोटिस भी लगा दिया। पूर्व विधायक के खिलाफ मोंठ थाने में डकैती एवं रंगदारी मांगने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज है। इसके बाद से पूर्व विधायक को पुलिस तलाश करने में जुटी है। एसपी सिटी प्रीति सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी की न्यायालय के आदेश पर कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें