फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर में तस्कर ने एएसआई पर दागी गोली, जख्मी

फिरोजपुर के डीएसपी मनजीत सिंह ने बताया कि थाना कुलगढ़ी के एसएचओ को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव नाजूशाह मिसरी वाला में तरसेम सिंह नामक व्यक्ति नशे का कारोबार करता है। उसके खिलाफ पहले भी लगभग चार मामले दर्ज है। थाना कुलगढ़ी पुलिस की टीम उसे पकड़ने के लिए गांव नाजू शाह मिसरी वाला गई। एएसआई कुलवंत सिंह के पास पिस्तौल थी। जब तस्कर को पकड़ने का प्रयास किया तो तस्कर ने एएसआई की पिस्तौल छीन ली और उसे चला दिया। जैसे ही गोली चली गोली एएसआई बलवंत सिंह के लगी। बलवंत सिंह के जबड़े पर गोली लगी और गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे फिरोजपुर के निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। आरोपी पुलिस को चकमा देकर वहां से फरार हो गया। पुलिस टीम आरोपी को पकड़ने के लिए विभिन्न जगहों पर दबिश दे रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें