फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में क्रस्ना लैब की सेवाएं दूसरे दिन भी रहीं बंद, मरीज परेशान

Krishan Singh Updated Thu, 11 Jan 2024 11:57 AM IST

क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में स्थापित क्रस्ना लैब में दूसरे दिन भी सेवाएं बंद रहीं। लैब में टेस्ट नहीं होने से सैकड़ों मरीजों की परेशानी बढ़ी है। मरीजों को टेस्ट करवाने के लिए पहले बिल काउंटर और उसके बाद सरकारी लैब में लंबी लाइनों में खड़ा रहना पड़ रहा है। इसके बाद भी टेस्ट के लिए मरीजों को भटकना पड़ रहा है। अस्पताल की सरकारी लैब में महज सुबह 11:30 बजे तक ही टेस्ट के लिए सैंपल लिए जाते हैं, जिसके कारण मरीजों को मजबूरन शहर की निजी अस्पतालों और लैबों की ओर रुख करना पड़ रहा है। इससे दर्द की परेशानी के साथ उन्हें टेस्ट का भारी भरकम शुल्क भी अदा करना पड़ रहा है, जबकि क्रस्ना लैब में 232 टेस्ट की निशुल्क सुविधा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें