प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को बेहतर अवसर और गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन देने के लिए मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर में निशुल्क कोचिंग सेंटर शुरू किया गया। समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड ने इसका शुभारंभ किया। यहां यूपीएससी, नीट, जेई समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को निशुल्क मार्गदर्शन मिलेगा।