सर्द हवाओं के बीच सोमवार सुबह शहरवासियों ने सीजन के पहले कोहरे का सामना किया। आधी रात के बाद शुरू हुई धुंध सुबह होते-होते घने कोहरे में बदल गई जिसने शहर के अंदरूनी इलाकों से लेकर हाईवे और ग्रामीण सड़कों तक अपनी चादर फैला दी। पहली बार छाए इस कोहरे ने ठिठुरन भी काफी बढ़ा दी और लोगों को गर्म कपड़ों में घरों से निकलना पड़ा। उधर माैसम विभाग ने कोहरे का अलर्ट जारी किया है।