बीते दिन कटला बाजार में दिनदहाड़े कोमल ज्वेलर की दुकान पर तीन बदमाशों ने फायरिंग कर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इस घटना के बाद शहर के व्यापारियों में डर का माहौल बना हुआ है। मंगलवार को बाजार में दुकानें तो खुलीं, मगर पूरे दिन इस घटनाक्रम को लेकर ही चर्चा होती रही। दुकानदार एक-दूसरे से दबी जुबान में घटना को लेकर आपस में बातचीत करते रहे। साथ ही पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी आपसी विमर्श किया।