इगलास के दुम्हेड़ी गांव में 3 जुलाई को पैसों के विवाद में मारपीट हुई। गोपाल शर्मा और तीन अन्य साथियों ने पवन कौशिक के यहां मारपीट कर कई वाहन क्षतिग्रस्त किए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोपाल शर्मा समेत तीन अभियुक्तों को हिरासत में लिया। उनके पास से एक तमंचा, जिंदा कारतूस और क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो बरामद हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी।