फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेलाकुई में स्वारना नदी के उफान ने मचाई तबाही, पुल का बेस क्षतिग्रस्त; 50 मीटर सड़क बही

पहाड़ी क्षेत्रों में हुई भारी बारिश के बाद स्वारना नदी उफान पर आ गई। नदी के तेज बहाव से देहरादून-पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग के पुल का बेस क्षतिग्रस्त हो गया। इसके साथ ही रामपुर-चोई बस्ती की सड़क का करीब 50 मीटर हिस्सा भी नदी में बह गया। सड़क बहने से बस्ती की आवाजाही ठप हो गई और करीब तीन हजार से अधिक लोग प्रभावित हुए। पुलिस ने शुक्रवार देर शाम नदी किनारे रहने वाले लोगों को चेतावनी देकर रात 10 बजे तक सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया था। इसके बाद रात करीब 11 से 12 बजे के बीच स्वारना नदी उफान पर आई और तेज बहाव से नुकसान हुआ। ग्रामीणों ने फिलहाल विद्यालय की चारदीवारी तोड़कर आवाजाही के लिए वैकल्पिक रास्ता बनाया है। घटना के करीब 12 घंटे बाद भी प्रशासन का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें