फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा: प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारों में उमड़ी संगत, टेका माथा

ग्रेटर नोएडा शहर में कई स्थानों पर बने गुरुद्वारे में सिख समुदाय की ओर से बुधवार को गुरु नानक जयंती के अवसर पर प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया। यह दिन सिख धर्म की नींव रखने वाले और मानवता, समानता तथा सच्चे जीवन का संदेश देने वाले गुरु नानक देव जी की जयंती के रूप में श्रद्धा और उत्साह से भरा होता है। गुरुद्वारों को रंग-बिरंगी रोशनी और फूलों से सजाया गया, जहां सुबह से ही संगतें गुरुवाणी और कीर्तन में लीन नजर आईं। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी कार्तिक पूर्णिमा को प्रकाश पर्व मनाया गया। श्रद्धालुओं ने सुबह से गुरुद्वारों में जाकर गुरु ग्रंथ साहिब के पाठ का श्रवण किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें